Tata Memorial Centre Supervisor Vacancy 2025: अगर आप सरकारी संस्थानों में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं तो आपके लिए टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) ने एक सुनहरा मौका निकाला है।
TMC ने 2025 में कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ड्राइवर, मिस्त्री कम पेंटर और हाउसकीपिंग सुपरवाइजर जैसे पद शामिल हैं।
इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी बल्कि उम्मीदवारों का चयन केवल वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी नौकरी की तुरंत तलाश में हैं और तैयार हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।
Tata Memorial Centre Supervisor Vacancy 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
भर्ती संस्था | टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) |
कुल पद | 06 पद |
पद नाम | असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ड्राइवर, मिस्त्री कम पेंटर, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर |
योग्यता | 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट |
आवेदन प्रक्रिया | वॉक-इन इंटरव्यू |
इंटरव्यू तिथि | 07 से 09 मई 2025 |
आयु सीमा | 27 से 40 वर्ष (पद अनुसार) |
वेतनमान | ₹23,220/- से ₹35,000/- प्रति माह |
आवेदन शुल्क | कोई शुल्क नहीं |
आधिकारिक वेबसाइट | tmc.gov.in |
Tata Memorial Centre Supervisor Vacancy 2025 Post Details
Tata Memorial Centre की यह भर्ती कुल 6 पदों के लिए निकाली गई है। यह एक सरकारी मेडिकल संस्थान है जो कैंसर की रोकथाम, इलाज और रिसर्च के क्षेत्र में कार्यरत है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों पर इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा।

पद के अनुसार भर्ती के बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की है।
पद नाम | पद संख्या |
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर | 01 पद |
ड्राइवर | 02 पद |
मिस्त्री कम पेंटर | 01 पद |
हाउसकीपिंग सुपरवाइजर (महिला) | 01 पद |
हाउसकीपिंग सुपरवाइजर (पुरुष) | 01 पद |
Tata Memorial Centre Supervisor Vacancy 2025 Interview Date
पद नाम | इंटरव्यू तारीख |
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ड्राइवर पदों के लिए इंटरव्यू | 07 मई 2025 |
मिस्त्री कम पेंटर के लिए इंटरव्यू | 08 मई 2025 |
हाउसकीपिंग सुपरवाइजर (महिला और पुरुष) के लिए इंटरव्यू | 09 मई 2025 |
इन तिथियों पर उम्मीदवारों को संबंधित दस्तावेजों के साथ समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा।
Tata Memorial Centre Supervisor Vacancy 2025 Education
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग-अलग रखी गई है। अगर आपने 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो आप इन पदों के लिए पात्र हैं।
हर पद की योग्यता के लिए आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए ताकि कोई गलती न हो।
Tata Memorial Centre Supervisor Vacancy 2025 Age Limit
टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा जारी की गई भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है। असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है वहीं ड्राइवर के पद के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
मिस्त्री कम पेंटर के पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के पद में भी आयु का अंतर है महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तक हो सकती है जबकि पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 27 वर्ष रखी गई है।
सभी पदों के लिए यह आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए है और सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को आयु में नियमानुसार छूट का लाभ भी दिया जा सकता है।
इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू में शामिल होने से पहले अपने आयु प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और संबंधित वर्ग के अनुसार छूट के प्रावधानों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर प्राप्त करें।
Tata Memorial Centre Supervisor Vacancy 2025 Salary
टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) द्वारा 2025 में निकाली गई इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार अलग-अलग वेतनमान दिया जाएगा जो कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर तय किया गया है।
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद के लिए मासिक वेतन 30,000 रूपये से 35,000 रूपये तक निर्धारित किया गया है जो योग्यता और अनुभव के आधार पर तय होगा।
ड्राइवर और मिस्त्री कम पेंटर पदों के लिए 23,220 रूपये प्रति माह की सैलरी तय की गई है जबकि हाउसकीपिंग सुपरवाइजर पद के लिए 25,510 रूपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।
यह वेतनमान फिलहाल तय कॉन्ट्रैक्ट अवधि के लिए लागू रहेगा लेकिन उम्मीदवार का कार्य प्रदर्शन और अनुभव अच्छा होने पर इसमें बढ़ोतरी की संभावना भी हो सकती है।
Tata Memorial Centre Supervisor Vacancy 2025 Application Fees
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट नहीं की गई है। इससे संभावना है कि यह वॉक-इन भर्ती होने के कारण शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
Tata Memorial Centre Supervisor Vacancy 2025 Important Document (इंटरव्यू में लाने के लिए)
- शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो)
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज जैसा नोटिफिकेशन में उल्लेख हो
Tata Memorial Centre Supervisor Vacancy 2025 Apply Process
उम्मीदवारों को किसी ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। आपको सीधे दिए गए तिथि पर इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा। इंटरव्यू से पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट tmc.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लेना चाहिए और उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
Tata Memorial Centre Supervisor Vacancy 2025 Important Link
Tata Memorial Centre नोटिफिकेशन | CLICK HERE |
आधिकारिक वेबसाइट | CLICK HERE |
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

मेरा नाम विकास है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ. मैंने अपना स्नातक की पढ़ाई उदय प्रताप कॉलेज (UP College) से संपन्न की। मै 6 वर्षो से इस Job और Education संबंधित आर्टिकल लिख रहा हूँ। अभी मैंने Vacancysutra.com में भी अपना योगदान दे रहा हूँ। मेरा हमेशा से ही यही उद्देश्य रहा है की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारो तक सटीक और असली खबरें पहुचायी जाए जिससे उन्हें मदद मिल सके अपने सपनो को पूरा करने में, गलत और अफवाह वाले खबरों से मैंने हमेशा ही सख्ती बरती है। आप सभी को मेरे द्वारा लिखे गए लेखो में कही भी कुछ लगे की गलती हुई हो मुझे बेझिझक संपर्क करे। धन्यवाद !
मेरा ईमेल id :- [email protected]