JK SET Admit Card 2025: जम्मू यूनिवर्सिटी द्वारा जम्मू कश्मीर स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (JK SET 2025) के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं।
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे अब आधिकारिक वेबसाइट jujkset.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आपने भी JK SET 2025 के लिए अप्लाई किया है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
JK SET Admit Card 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का नाम | JK SET (Jammu & Kashmir State Eligibility Test) 2025 |
आयोजन संस्था | जम्मू विश्वविद्यालय (University of Jammu) |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 05 मई 2025 |
परीक्षा की तिथि | 11 मई 2025 |
परीक्षा शिफ्ट | पेपर 1: सुबह 10:00 – 11:00 बजे पेपर 2: सुबह 11:30 – दोपहर 1:30 बजे |
एडमिट कार्ड मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | jujkset.in |
जरूरी दस्तावेज | एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो ID |
JK SET Admit Card 2025 – एडमिट कार्ड कब जारी हुआ और परीक्षा कब है
JK SET 2025 का एडमिट कार्ड 05 मई 2025 को जारी कर दिया गया है और परीक्षा का आयोजन 11 मई 2025 को किया जाएगा।

परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू की ओर से यह जानकारी दी गई है कि JKSET परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
JK SET Admit Card 2025 – परीक्षा का शेड्यूल कुछ इस प्रकार होगा
- पेपर 1: सुबह 10 बजे से 11 बजे तक
- पेपर 2: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ प्रिंटेड एडमिट कार्ड जरूर लेकर आएं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
JK SET Admit Card 2025 – एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
अगर आपने JK SET परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है तो अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अब जरूरी हो गया है।
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले JK SET की ऑफिशियल वेबसाइट jujkset.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरना होगा।
सारी जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
आपका JK SET Admit Card 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट कॉपी निकाल लें जिसे परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य है।
JK SET Admit Card 2025 – एग्जाम में क्या ले जाना जरूरी है
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपके पास ये चीज़ें जरूर हों:
- JK SET 2025 का प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
JK SET Admit Card 2025 Instructions
- एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें जैसे परीक्षा केंद्र, रोल नंबर, शिफ्ट टाइम और रिपोर्टिंग टाइम।
- एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत यूनिवर्सिटी से संपर्क करें।
- परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, नोट्स या अन्य किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है।
- उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।
JK SET यानी Jammu and Kashmir State Eligibility Test एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है जो यूनिवर्सिटी या कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए दी जाती है।
अगर आपने JK SET 2025 के लिए आवेदन किया है तो बिना देर किए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसकी एक प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रखें।
यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू ने परीक्षा को लेकर सभी दिशा-निर्देश वेबसाइट पर पहले ही उपलब्ध करा दिए हैं इसलिए उन्हें ध्यान से पढ़ें।
अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही हो तो JKSET की हेल्पलाइन या वेबसाइट पर दी गई संपर्क जानकारी की मदद लें।
JK SET Admit Card 2025 Important Link
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक | CLICK HERE |
ऑफिशियल वेबसाइट | CLICK HERE |
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

मेरा नाम विकास है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ. मैंने अपना स्नातक की पढ़ाई उदय प्रताप कॉलेज (UP College) से संपन्न की। मै 6 वर्षो से इस Job और Education संबंधित आर्टिकल लिख रहा हूँ। अभी मैंने Vacancysutra.com में भी अपना योगदान दे रहा हूँ। मेरा हमेशा से ही यही उद्देश्य रहा है की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारो तक सटीक और असली खबरें पहुचायी जाए जिससे उन्हें मदद मिल सके अपने सपनो को पूरा करने में, गलत और अफवाह वाले खबरों से मैंने हमेशा ही सख्ती बरती है। आप सभी को मेरे द्वारा लिखे गए लेखो में कही भी कुछ लगे की गलती हुई हो मुझे बेझिझक संपर्क करे। धन्यवाद !
मेरा ईमेल id :- [email protected]