CPCB MTS Vacancy 2025: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने 2025 में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो पर्यावरण से जुड़े सरकारी संस्थानों में काम करना चाहते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत MTS, असिस्टेंट, साइंटिस्ट बी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्लर्क, तकनीशियन सहित कुल 69 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार 7 अप्रैल 2025 से लेकर 28 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CPCB MTS Vacancy 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
भर्ती संगठन | केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) |
कुल रिक्त पद | 69 |
पदों का नाम | MTS, साइंटिस्ट बी, क्लर्क, असिस्टेंट, तकनीशियन आदि |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 7 अप्रैल 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 अप्रैल 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/इंटरव्यू (पद अनुसार) |
आधिकारिक वेबसाइट | cpcb.nic.in |
CPCB MTS Vacancy 2025 Post Details
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 69 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
पद का नाम | पदों की संख्या |
साइंटिस्ट ‘बी’ | 22 |
सहायक विधि अधिकारी | 01 |
वरिष्ठ तकनीकी पर्यवेक्षक | 02 |
वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक | 04 |
तकनीकी पर्यवेक्षक | 05 |
सहायक | 04 |
लेखा सहायक | 02 |
जूनियर अनुवादक | 01 |
वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन | 01 |
जूनियर तकनीशियन | 02 |
वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक | 02 |
अपर डिवीजन क्लर्क | 08 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-II | 01 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II | 03 |
जूनियर प्रयोगशाला सहायक | 02 |
लोअर डिवीजन क्लर्क | 05 |
फील्ड अटेंडेंट | 01 |
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) | 03 |

CPCB MTS Vacancy 2025 Education
पदों के अनुसार न्यूनतम योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, बीकॉम, बीटेक, एलएलबी, एमएससी जैसे विभिन्न शैक्षणिक स्तरों पर निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
CPCB MTS Vacancy 2025 Age Limit
- साइंटिस्ट ‘बी’ पद के लिए अधिकतम आयु: 35 वर्ष
- अन्य सभी पदों के लिए अधिकतम आयु: 30 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।
CPCB MTS Vacancy 2025 Application Fees
इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के साथ-साथ टेस्ट सेशन शुल्क भी देना होगा। अगर आपकी परीक्षा दो घंटे की है तो आपको 750 रूपये परीक्षा शुल्क और 250 रूपये टेस्ट सेशन शुल्क मिलाकर कुल 1000 रूपये जमा करने होंगे।
वहीं एक घंटे की परीक्षा वाले अभ्यर्थियों को 350 रूपये परीक्षा शुल्क और 150 रूपये टेस्ट सेशन शुल्क मिलाकर कुल 500 रूपये देना होगा।
हालांकि SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक और महिला अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन ध्यान दें कि सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के समय टेस्ट सेशन शुल्क यानी दो घंटे की परीक्षा के लिए 250 रूपये और एक घंटे की परीक्षा के लिए 150 रूपये देना अनिवार्य है।
CPCB MTS Vacancy 2025 Selection Process
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। कुछ तकनीकी पदों पर इंटरव्यू या स्किल टेस्ट भी हो सकता है। विस्तृत चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है इसलिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
CPCB MTS Vacancy 2025 Post Name & Salary
पद का नाम | वेतनमान | वेतन स्तर |
साइंटिस्ट ‘बी’ | ₹56,100 – ₹1,77,500 | लेवल-10 |
असिस्टेंट लॉ ऑफिसर, सीनियर टेक्निकल सुपरवाइजर | ₹44,900 – ₹1,42,400 | लेवल-7 |
सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्निकल सुपरवाइजर, असिस्टेंट, अकाउंट असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर ड्राफ्ट्समैन | ₹35,400 – ₹1,12,400 | लेवल-6 |
जूनियर टेक्नीशियन, सीनियर लैब असिस्टेंट, UDC, DEO, स्टेनोग्राफर | ₹25,500 – ₹81,100 | लेवल-4 |
जूनियर लैब असिस्टेंट, LDC | ₹19,900 – ₹63,200 | लेवल-2 |
फील्ड अटेंडेंट, MTS | ₹18,000₹56,900 | लेवल-1 |
CPCB MTS Vacancy 2025 Important Document
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- संबंधित डिग्री या डिप्लोमा का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
CPCB MTS Vacancy 2025 Apply Online Process
सबसे पहले उम्मीदवार CPCB की आधिकारिक वेबसाइट www.cpcb.nic.in पर जाएं।
इसके बाद “Recruitment” सेक्शन में जाकर CPCB Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
अब सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि दर्ज करें।
अब स्कैन किए हुए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
अंत में फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार अच्छे से जांच लें और फिर फाइनल सबमिट करें।
भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव कर लें।
CPCB MTS Vacancy 2025 Important Date
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 7 अप्रैल 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 28 अप्रैल 2025 |
CPCB MTS Vacancy 2025 Important Link
अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से CPCB भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और वहीं से आवेदन भी कर सकते हैं:
- CPCB Notification: Click Here
- आधिकारिक वेबसाइट: CLICK HERE
- आवेदन लिंक: CPCB Apply Online
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

इनका नाम तृप्ति वर्मा है और इन्होने अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली के Sri Venkateswara College से की है। कॉलेज पूरा होने के बाद इन्होने शिक्षक के क्षेत्र में 3 साल काम किया है। इन्होने लेखक के रूप शिक्षा से लेकर वित्तीय और लाइफस्टाइल वेबसाइट्स में भी काम किया है। अभी ये vacancysutra.com में भी अपना कुछ समय दे रही है क्योकि इनकी रूचि शिक्षा क्षेत्र में हमेशा से रही है। इस वेबसाइट में हम सरकारी नौकरी और शिक्षा से संबधित सम्पूर्ण जानकरी आप तक पहुंचाएंगे। हमारा मकसद आप तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके। धन्यवाद