Health Department DEO Vacancy 2025: अगर आप मेडिकल, हेल्थ या नर्सिंग के क्षेत्र से हैं और एक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है।
दरअसल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन गुजरात (NHM Gujarat) ने DEO, स्टाफ नर्स, मेडिकल ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के तहत कुल 81 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
NHM Gujarat की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 04 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और इसके लिए आपको arogyasathi.gujarat.gov.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
अगर आप भी इसमें दिलचस्पी रखते हैं तो जल्दी से आवेदन की प्रक्रिया जान लीजिए ताकि समय रहते अपना फॉर्म भर सकें।

Health Department DEO Vacancy 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
भर्ती संगठन | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन गुजरात (NHM Gujarat) |
पदों का नाम | DEO, स्टाफ नर्स, मेडिकल ऑफिसर, CHO, फार्मासिस्ट आदि |
कुल पद | 81 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 अप्रैल 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 04 मई 2025 |
आवेदन शुल्क | उल्लेखित नहीं |
चयन प्रक्रिया | मेरिट या इंटरव्यू (अधिकारिक नोटिफिकेशन देखें) |
आयु सीमा | नोटिफिकेशन के अनुसार |
सैलरी | ₹15,000 से ₹75,000 प्रतिमाह (पद के अनुसार) |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | arogyasathi.gujarat.gov.in |
Health Department DEO Vacancy 2025 Post Name
पदों के हिसाब से वैकेंसी इस प्रकार है:
पद का नाम | कुल पद |
मेडिकल ऑफिसर | 1 |
ऑडियोमेट्रिक्स असिस्टेंट | 1 |
ऑडियोलॉजिस्ट | 1 |
अकाउंटेंट कम डाटा असिस्टेंट | 9 |
स्टाफ नर्स | 20 |
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर | 23 |
प्रोग्राम एसोसिएट (Nutrition) | 1 |
न्यूट्रिशन असिस्टेंट | 2 |
फार्मासिस्ट कम डाटा असिस्टेंट | 10 |
आयुष मेडिकल ऑफिसर (RBSK) | 7 |
प्रोग्राम असिस्टेंट (तालुका स्तर) | 1 |
लैब टेक्नीशियन (NTEP) | 1 |
टीबीएचवी | 1 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर | 1 |
लैब टेक्नीशियन (NUHM) | 2 |
Health Department DEO Vacancy 2025 Education
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। अगर आपने निम्नलिखित में से कोई भी डिग्री या कोर्स किया है तो आप आवेदन कर सकते हैं:
- 12वीं पास
- Any Graduate (किसी भी विषय से स्नातक)
- B.Sc, B.Pharma, MBBS
- BAMS, GNM, BUMS, BHMS, BASLP
- M.A, M.Sc
- DMLT
अगर आप मेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी, आयुर्वेद या होम्योपैथी फील्ड से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।
Health Department DEO Vacancy 2025 Age Limit
उम्मीदवारों की आयु सीमा को लेकर विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें ताकि किसी भी गलती से बचा जा सके।
Health Department DEO Vacancy 2025 Selection Process
चयन प्रक्रिया से जुड़ी डिटेल्स के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखना जरूरी है। आमतौर पर इस तरह की भर्तियों में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर चयन किया जाता है।
Health Department DEO Vacancy 2025 Salary
NHM Gujarat भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा, जो पद के अनुसार तय किया गया है। कुछ मुख्य पदों का वेतन इस प्रकार है:
पद का नाम | वेतन (प्रति माह) |
मेडिकल ऑफिसर | ₹75,000 |
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर | ₹30,000 |
स्टाफ नर्स | ₹20,000 |
फार्मासिस्ट कम डाटा असिस्टेंट | ₹16,000 |
ऑडियोलॉजिस्ट | ₹19,000 |
लैब टेक्नीशियन | ₹20,000 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर | ₹15,000 |
Health Department DEO Vacancy 2025 Important Document
आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज आपके पास तैयार होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Health Department DEO Vacancy 2025 Apply Online Process
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप फ़ॉलो करें।
सबसे पहले arogyasathi.gujarat.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाकर NHM Gujarat भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अब सबमिट करने से पहले फॉर्म को अच्छे से चेक कर लें।
अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।
अगर आप मेडिकल या हेल्थ सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो Health Department DEO Vacancy 2025 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।
Health Department DEO Vacancy 2025 Important Date
आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 अप्रैल 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 04 मई 2025 |
Health Department DEO Vacancy 2025 Important Link
आवेदन लिंक | CLICK HERE |
नोटिफिकेशन लिंक | CLICK HERE |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | CLICK HERE |
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

हेलो दोस्तों! मेरा नाम सीमा पंत है और मैंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के Lady Shri Ram College For Women से पूरी की है। कॉलेज पूरा होने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल काम किया है और बहुत से विषय में लिखकर अपनी सेवाएं दी है। अब नई पारी की शुरुवात करतें हुए मैं vacancysutra.com में सेवा दे रही हुँ। आशा करती हुँ की आपको मेरे द्वारा लिखें गए आर्टिकल पसंद आएंगे। इस वेबसाइट में हम सरकारी नौकरी और शिक्षा से संबधित सम्पूर्ण जानकरी आप तक पहुंचाएंगे। हमारा मकसद आप तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके। धन्यवाद