India Post GDS 4th Merit List 2025: अगर आपने इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया था तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
इस भर्ती के तहत देशभर के लाखों युवाओं ने आवेदन किया था और अब तक तीन मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी हैं। अब सभी की नजरें GDS चौथी मेरिट लिस्ट 2025 पर टिकी हुई हैं, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है।
इस भर्ती के तहत कुल 21,413 पदों पर चयन होना है और चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जा रहा है। जो भी अभ्यर्थी मेरिट में आते हैं उन्हें आगे डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
India Post GDS 4th Merit List 2025 Overview
Topic | Details |
Recruitment Name | India Post GDS Recruitment 2025 |
Post Name | Gramin Dak Sevak (GDS) |
Total Vacancies | 21,413 Posts |
Merit List Stage | 4th Merit List |
Merit List Release Date | 2nd Week of June 2025 (Expected) |
Selection Criteria | Based on 10th Class Marks |
Exam Mode | No Exam – Merit Based |
Document Verification | After Merit List Release |
Merit List Format | Online PDF (Circle/State-wise) |
Official Website | indiapostgdsonline.gov.in |
India Post GDS 4th Merit List 2025 – कब आएगी चौथी मेरिट लिस्ट
इंडिया पोस्ट की तरफ से तीसरी मेरिट लिस्ट 19 मई 2025 को जारी की गई थी और इसके तहत चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच 3 जून 2025 तक पूरी होनी है।

ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि GDS चौथी मेरिट लिस्ट जून 2025 के दूसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है। हालाँकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है लेकिन पिछले पैटर्न को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
India Post GDS 4th Merit List 2025 – मेरिट लिस्ट कैसे जारी की जाती है
GDS भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होती। अभ्यर्थियों का चयन केवल 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। यानी जिसने 10वीं में जितने ज्यादा अंक हासिल किए हैं उसकी मेरिट में आने की संभावना उतनी ही अधिक होती है। इसी कारण यह मेरिट लिस्ट राज्य और सर्कल के हिसाब से अलग-अलग जारी की जाती है।
How to download India Post GDS 4th Merit List 2025
GDS की चौथी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार इसे India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
इस वेबसाइट पर ‘Shortlisted Candidates’ के तहत एक नया लिंक “List IV” के नाम से एक्टिव होगा जहाँ से आप अपने राज्य या सर्कल के अनुसार PDF डाउनलोड कर सकेंगे।
डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं फिर होमपेज पर उपलब्ध GDS 4th Merit List 2025 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना राज्य या सर्कल चुनें और “Shortlisted Candidates for Document Verification – List IV” पर क्लिक करें।
PDF फॉर्मेट में लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी जिसमें आप अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर देखकर जांच सकते हैं।
India Post GDS 4th Merit List 2025 – डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की जानकारी
अगर आपका नाम चौथी मेरिट लिस्ट में आ जाता है तो आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ लेकर संबंधित डाकघर या वेरिफिकेशन सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा।
यह प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी होती है। इसलिए जब भी लिस्ट जारी हो तुरंत अपनी तैयारी पूरी रखें। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर चयन रद्द किया जा सकता है।
Also Read : GMC छत्रपति भर्ती 2025: योग्यता 10वीं, Group D 357 पद – जानें आवेदन प्रक्रिया और लास्ट डेट
India Post GDS 4th Merit List 2025 – कौन-कौन से डॉक्युमेंट जरूरी होंगे
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के समय आम तौर पर 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी साथ ले जाना जरूरी होता है।
राज्य के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों की सूची थोड़ी अलग हो सकती है इसलिए संबंधित सर्कल की गाइडलाइन जरूर पढ़ें।
India Post GDS 4th Merit List 2025 – कटऑफ मार्क्स क्या होंगे
कटऑफ मार्क्स हर राज्य और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसमें सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के लिए अलग-अलग मेरिट तय की जाती है।
चौथी मेरिट लिस्ट में कटऑफ पहले से थोड़ी कम हो सकती है क्योंकि पहले की लिस्ट में ज्यादा अंक वालों का चयन हो चुका है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अंकों के कारण बाहर थे उनकी अब चयन में उम्मीद बन सकती है।
GDS भर्ती 2025 में चौथी मेरिट लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए एक नया मौका हो सकता है जो पहले की लिस्ट में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और मेरिट लिस्ट जारी होते ही जल्दी से डाउनलोड कर लें।
साथ ही अपने दस्तावेज़ तैयार रखें ताकि समय पर वेरिफिकेशन करवा सकें और डाक विभाग में नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकें।
India Post GDS 4th Merit List 2025 Important Link
Download GDS 4th Merit List | Link Activate Soon |
Official Website | CLICK HERE |
यह लेख सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। आधिकारिक जानकारी के लिए केवल इंडिया पोस्ट की वेबसाइट देखें क्योंकि यहाँ दी गई तारीख अनुमानित है और इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

मेरा नाम विकास है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ. मैंने अपना स्नातक की पढ़ाई उदय प्रताप कॉलेज (UP College) से संपन्न की। मै 6 वर्षो से इस Job और Education संबंधित आर्टिकल लिख रहा हूँ। अभी मैंने Vacancysutra.com में भी अपना योगदान दे रहा हूँ। मेरा हमेशा से ही यही उद्देश्य रहा है की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारो तक सटीक और असली खबरें पहुचायी जाए जिससे उन्हें मदद मिल सके अपने सपनो को पूरा करने में, गलत और अफवाह वाले खबरों से मैंने हमेशा ही सख्ती बरती है। आप सभी को मेरे द्वारा लिखे गए लेखो में कही भी कुछ लगे की गलती हुई हो मुझे बेझिझक संपर्क करे। धन्यवाद !
मेरा ईमेल id :- [email protected]