NMDC Apprentice Vacancy 2025: अगर आप तकनीकी क्षेत्र में करियर की तलाश कर रहे हैं और किसी प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए किसी अवसर से कम नहीं है। नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) ने वर्ष 2025 में अपरेंटिस पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 179 रिक्त पदों को भरा जाएगा जिनके लिए वॉक-इन इंटरव्यू की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यानी की इच्छुक और पात्र उम्मीदवार को इंटरव्यू स्थल पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए पहले से कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया नही रखी गई है।
इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन भी 7 अप्रैल को जारी हो चूका है। नोटिफिकेशन के मुताबिक़ 08 मई 2025 से 18 मई 2025 तक इंटरव्यू का आयोजन होगा। ऐसे में बिना किसी ऑनलाइन परीक्षा या आवेदन शुल्क के सीधे इंटरव्यू देकर आप एक अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते है।
अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते है तो आइये NMDC अपरेंटिस भर्ती के बारे में विस्तार से जान लेते है।
NMDC Apprentice Vacancy 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
भर्ती संस्था | नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) |
कुल पद | 179 |
पद का नाम | अपरेंटिस (Apprentice) |
योग्यता | B।Tech/B।E, डिप्लोमा, ITI |
चयन प्रक्रिया | सीधा वॉक-इन इंटरव्यू |
इंटरव्यू की तिथि | 08 मई 2025 से 18 मई 2025 तक |
आवेदन शुल्क | कोई शुल्क नहीं |
NMDC Apprentice Vacancy 2025 Important Date
भर्ती प्रक्रिया | सीधे इंटरव्यू (Walk-in Interview) |
इंटरव्यू तिथि | 08 मई 2025 से 18 मई 2025 तक |
स्थान | ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, BIOM, बचेली कॉम्प्लेक्स |
रिपोर्टिंग समय | सुबह 9:00 बजे से पहले |
इंटरव्यू प्रारंभ होने का समय | सुबह 10:00 बजे |
पंजीकरण प्रक्रिया | इंटरव्यू स्थल पर समय से पहले उपस्थित होकर पंजीकरण करना |

इस भर्ती के तहत इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है बल्कि सीधे इंटरव्यू में भाग लेना है। वॉक-इन इंटरव्यू की प्रक्रिया 8 मई 2025 से शुरू होकर 18 मई 2025 तक चलेगी।
उम्मीदवारों को BIOM बचेली कॉम्प्लेक्स के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में सुबह 9 बजे से पहले रिपोर्ट करना होगा ताकि वे समय पर पंजीकरण कर इंटरव्यू में भाग ले सकें। इंटरव्यू सुबह 10 बजे शुरू होंगे।
NMDC Apprentice Vacancy 2025 Post Details
इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड्स और ब्रांचों के लिए निम्नलिखित पद उपलब्ध हैं:
ट्रेड / ब्रांच का नाम | कुल पदों की संख्या |
COPA (PASAA) | 30 |
डीजल मैकेनिक | 25 |
फिटर | 20 |
इलेक्ट्रिशियन | 30 |
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिकल) | 20 |
मोटर व्हीकल मैकेनिक | 20 |
मशीनिस्ट | 05 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 11 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 07 |
माइनिंग इंजीनियरिंग | 05 |
MOM | 04 |
NMDC Apprentice Vacancy 2025 Education
NMDC की इस अपरेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास B.Tech, B।E, डिप्लोमा या ITI की डिग्री होनी चाहिए। यानी टेक्निकल बैकग्राउंड से आने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
साथ ही यह भी साफ किया गया है कि वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले से एक वर्ष या उससे अधिक समय का अपरेंटिस प्रशिक्षण ले रखा है या जिन्होंने वर्ष 2021 या उससे पहले अपनी योग्यता पूरी कर ली है वे इस अवसर के लिए पात्र नहीं होंगे।
NMDC Apprentice Vacancy 2025 Application Fees & Selection Process
NMDC की इस भर्ती में किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। साथ ही यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरव्यू आधारित है जिसमें लिखित परीक्षा या किसी अन्य चरण की आवश्यकता नहीं है।
यह प्रक्रिया खासकर उन युवाओं के लिए एक आदर्श अवसर है जो जल्द से जल्द औद्योगिक प्रशिक्षण लेकर अपना करियर शुरू करना चाहते हैं।
NMDC Apprentice Vacancy 2025 Important Document (इंटरव्यू में साथ लेकर जाने होगे)
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों को ओरिजिनल और एक सेट फोटोकॉपी के साथ ले जाना अनिवार्य है:
- जन्म तिथि का प्रमाण
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रिज्यूमे
NMDC Apprentice Vacancy 2025 – आवेदन से पहले क्या करें
इंटरव्यू में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को एक जरूरी काम करना होगा जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
अगर आप ITI पास हैं और ट्रेड अपरेंटिस के लिए इंटरव्यू में जाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
वहीं अगर आप ग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर हैं तो आपको https://nats.education.gov.in पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना पड़ेगा।
बिना रजिस्ट्रेशन की पुष्टि के किसी भी उम्मीदवार को इंटरव्यू में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए समय रहते रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें ताकि इंटरव्यू के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
NMDC Apprentice Vacancy 2025 Important Link
आधिकारिक नोटिफिकेशन | CLICK HERE |
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

मेरा नाम विकास है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ. मैंने अपना स्नातक की पढ़ाई उदय प्रताप कॉलेज (UP College) से संपन्न की। मै 6 वर्षो से इस Job और Education संबंधित आर्टिकल लिख रहा हूँ। अभी मैंने Vacancysutra.com में भी अपना योगदान दे रहा हूँ। मेरा हमेशा से ही यही उद्देश्य रहा है की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारो तक सटीक और असली खबरें पहुचायी जाए जिससे उन्हें मदद मिल सके अपने सपनो को पूरा करने में, गलत और अफवाह वाले खबरों से मैंने हमेशा ही सख्ती बरती है। आप सभी को मेरे द्वारा लिखे गए लेखो में कही भी कुछ लगे की गलती हुई हो मुझे बेझिझक संपर्क करे। धन्यवाद !
मेरा ईमेल id :- [email protected]