SSC Hindi Translators Vacancy 2025: अगर आपकी रुचि हिंदी भाषा में है और आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है।
दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Hindi Translators JHT Vacancy 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इसमें Junior Hindi Translator (JHT), Junior Translation Officer (JTO), Senior Translator (ST), और Sub-Inspector (Hindi Translator) जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।
यदि आप इस भर्ती के लिए इच्छुक है तो आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।

SSC Hindi Translators Vacancy 2025 Overview
Recruitment Name | SSC Combined Hindi Translators JHT Recruitment 2025 |
Post Names | JHT, JTO, JT, SHT, Sub-Inspector (Hindi Translator) |
Total Vacancies | Approx 437 Post |
Application Start Date | 05 June 2025 |
Application Last Date | 26 June 2025 (up to 11:00 PM) |
Fee Payment Last Date | 27 June 2025 (up to 11:00 PM) |
Correction Window | 01 to 02 July 2025 |
Exam Date (Paper-I) | 12 August 2025 |
Age Limit | 18 to 30 years (as on relevant date) |
Educational Qualification | Master’s degree + Translation Diploma/Experience |
Application Fee | ₹100 (Exempted for SC/ST/PwBD/Ex-S/Women) |
Official Website | ssc.gov.in |
More Jobs | Government Jobs |
SSC Hindi Translators Vacancy 2025 Date
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया 5 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और 26 जून 2025 रात 11 बजे तक चलेगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून 2025 है जबकि आवेदन में सुधार करने का मौका 1 जुलाई से 2 जुलाई 2025 तक मिलेगा।
SSC Hindi Translators Vacancy 2025 Exam Date & Selection Process
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को दो चरणों की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) देनी होगी। Paper-I परीक्षा 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इसमें भाषा ज्ञान, व्याकरण और अनुवाद से जुड़ी समझ की जांच की जाएगी।
Paper-II में अनुवाद और निबंध लेखन होगा जो उम्मीदवार की भाषा में पकड़ और व्यावहारिक लेखन क्षमता को परखेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
SSC Hindi Translators Vacancy 2025 Post Details
SSC हर साल देशभर के मंत्रालयों और विभागों में भाषा से जुड़े पदों की भर्ती करता है। इस बार 2025 के लिए लगभग 437 पदों पर भर्तियाँ होनी हैं। ये पद विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, सरकारी कार्यालयों और सशस्त्र बल मुख्यालयों में हैं।
यह भर्ती हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में निपुणता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयुक्त है खासतौर से उन लोगों के लिए जो अनुवाद कार्य में रुचि रखते हैं या पहले से इस क्षेत्र में काम कर चुके हैं।
Also Read : WCD Anganwadi Vacancy 2025: आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता पदों पर भर्ती, 12वी पास ना जाने दे मौका
SSC Hindi Translators Vacancy 2025 Education
किसी भी प्रकार की जॉब करने से पहले शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालना जरूरी होती है। इस भर्ती के लिए योग्यता कुछ विशेष है। उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है:
हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री और अंग्रेज़ी विषय स्नातक स्तर पर अनिवार्य या वैकल्पिक रूप से पढ़ी गई हो।
अंग्रेज़ी में स्नातकोत्तर डिग्री और हिंदी विषय स्नातक स्तर पर पढ़ी गई हो।
या फिर किसी अन्य विषय में स्नातकोत्तर डिग्री हो लेकिन स्नातक में माध्यम या अनिवार्य विषय हिंदी या अंग्रेज़ी रहा हो।
इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास हिंदी-अंग्रेज़ी अनुवाद में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट है या जो पहले से अनुवाद कार्य का अनुभव रखते हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
SSC Hindi Translators Vacancy 2025 Application Fees
बात की जाए आवेदन शुल्क तो इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा।
वहीं महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एसबीआई चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
SSC Hindi Translators Vacancy 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि कुछ पदों जैसे CRPF में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) के लिए अलग कट-ऑफ डेट दी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
SSC Hindi Translators Vacancy 2025 Salary
इस भर्ती में शामिल पदों पर वेतन भी आकर्षक है। अधिकतर पदों का वेतनमान लेवल-6 के तहत 35400 रूपये से 112400 रूपये तक है जबकि वरिष्ठ अनुवादक (Senior Hindi Translator) पद के लिए वेतन लेवल-7 के तहत 44900 रूपये से 142400 रूपये तक होगा। यह वेतन विभिन्न भत्तों और लाभों के साथ आता है जो एक केंद्रीय कर्मचारी को दिए जाते हैं।
अगर आप हिंदी भाषा में दक्ष हैं और सरकारी क्षेत्र में एक स्थायी, प्रतिष्ठित और सम्मानजनक नौकरी की तलाश में हैं तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।
SSC Hindi Translators Vacancy 2025 Important Link
ऑफिशियल वेबसाइट | CLICK HERE |
नोटिफिकेशन | CLICK HERE |
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

मेरा नाम विकास है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ. मैंने अपना स्नातक की पढ़ाई उदय प्रताप कॉलेज (UP College) से संपन्न की। मै 6 वर्षो से इस Job और Education संबंधित आर्टिकल लिख रहा हूँ। अभी मैंने Vacancysutra.com में भी अपना योगदान दे रहा हूँ। मेरा हमेशा से ही यही उद्देश्य रहा है की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारो तक सटीक और असली खबरें पहुचायी जाए जिससे उन्हें मदद मिल सके अपने सपनो को पूरा करने में, गलत और अफवाह वाले खबरों से मैंने हमेशा ही सख्ती बरती है। आप सभी को मेरे द्वारा लिखे गए लेखो में कही भी कुछ लगे की गलती हुई हो मुझे बेझिझक संपर्क करे। धन्यवाद !
मेरा ईमेल id :- [email protected]