UKSSSC Recruitment 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वर्ष 2025 की भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है जिसमें कुल 63 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। इस भर्ती में सहायक लेखाकार, रिकॉर्ड कीपर, कार्यालय सहायक और कैशियर/डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
UKSSSC Recruitment 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
भर्ती संस्था | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
कुल पदों की संख्या | 63 |
पद नाम | असिस्टेंट अकाउंटेंट, रिकॉर्ड कीपर, ऑफिस असिस्टेंट, कैशियर/डेटा एंट्री ऑपरेटर |
वेतनमान | ₹29,800 से ₹94,300 प्रतिमाह |
आवेदन शुरू | 5 अप्रैल 2025 |
अंतिम तिथि | 29 अप्रैल 2025 |
परीक्षा तिथि | 5 से 7 मई 2025 |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
शैक्षणिक योग्यता | B.Com, BBA, पोस्ट ग्रेजुएट (Accountancy), 12वीं (Commerce) |
आयु सीमा | 18 से 42 वर्ष |
आवेदन शुल्क | ₹300 (GEN/OBC), ₹150 (SC/ST/EWS/Divyang) |
UKSSSC Recruitment 2025 Salary & Post Details
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,800 रूपये से लेकर 94,300 रूपये तक का आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा जो 7वें वेतन आयोग के तहत निर्धारित है।
कुल 63 पदों में से सबसे अधिक 57 पद सहायक लेखाकार के लिए आरक्षित हैं जबकि बाकी के पद अन्य विभागों में भरे जाएंगे।
पद का नाम | पदों की संख्या |
सहायक लेखाकार | 57 |
रिकॉर्ड कीपर कम स्टोर कीपर | 01 |
कार्यालय सहायक-III (लेखांकन) | 04 |
कैशियर / डाटा एंट्री ऑपरेटर | 01 |

UKSSSC Recruitment 2025 Education
इस भर्ती में शामिल विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए वाणिज्य (Commerce) विषय से स्नातक या संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन अनिवार्य है। वहीं कुछ पदों के लिए 10+2 स्तर की योग्यता भी स्वीकार की गई है। विशेष बात यह है कि हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान भी आवश्यक है।
UKSSSC Recruitment 2025 Age Limit
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम 42 वर्ष तय की गई है। हालांकि उत्तराखंड सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।
UKSSSC Recruitment 2025 Application Fees
UKSSSC भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क को श्रेणी के आधार पर निर्धारित किया गया है जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाना अनिवार्य है।
सामान्य वर्ग तथा उत्तराखंड के ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रूपये तय किया गया है। वहीं उत्तराखंड के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 150 रूपये का शुल्क देना होगा।
दिव्यांग अभ्यर्थियों से भी केवल 150 रूपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। खास बात यह है कि अनाथ अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया में पूरी तरह से छूट दी गई थी और उनके लिए आवेदन पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।
UKSSSC Recruitment 2025 Exam Pattern & Selection Process
इस भर्ती में चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा जो कि पेन और पेपर आधारित होगी।
परीक्षा 5 मई से 7 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जो विषयगत ज्ञान, गणितीय योग्यता, सामान्य जागरूकता और लेखांकन संबंधित प्रश्नों पर आधारित होंगे।
UKSSSC Recruitment 2025 Important Document
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या संबंधित डिग्री)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (EWS श्रेणी के लिए आवश्यक)
- फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस)
- रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
UKSSSC Recruitment 2025 Apply Online Process
इस बार आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2025 है।
सबसे पहले उम्मीदवार को sssc.uk.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वहां “ओटीआर” यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
इस प्रक्रिया में अभ्यर्थी को अपनी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होती है।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को यूज़र आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसकी मदद से वे लॉगिन कर सकते हैं।
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा। सभी जरूरी जानकारियां जैसे शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, स्थायी पता सही तरीके से दर्ज करें।
फॉर्म भरते समय स्कैन की गई फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करना भी जरूरी है।
आवेदन के अंतिम चरण में श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या यूपीआई जैसे किसी भी डिजिटल माध्यम से करना होगा।
शुल्क जमा होने के बाद फॉर्म को अंतिम बार जांच लें और सबमिट कर दें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक प्रति डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें जिससे भविष्य में आवश्यकता होने पर उसे प्रस्तुत किया जा सके।
UKSSSC Recruitment 2025 Important Date
विवरण | तारीख |
आवेदन प्रारंभ | 28 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि (समाप्त) | 5 अप्रैल 2025 |
परीक्षा तिथि | 5 से 7 मई 2025 |
UKSSSC Recruitment 2025 Important Link
UKSSSC Notification | Check Here |
Official Website | Click Here |
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

इनका नाम तृप्ति वर्मा है और इन्होने अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली के Sri Venkateswara College से की है। कॉलेज पूरा होने के बाद इन्होने शिक्षक के क्षेत्र में 3 साल काम किया है। इन्होने लेखक के रूप शिक्षा से लेकर वित्तीय और लाइफस्टाइल वेबसाइट्स में भी काम किया है। अभी ये vacancysutra.com में भी अपना कुछ समय दे रही है क्योकि इनकी रूचि शिक्षा क्षेत्र में हमेशा से रही है। इस वेबसाइट में हम सरकारी नौकरी और शिक्षा से संबधित सम्पूर्ण जानकरी आप तक पहुंचाएंगे। हमारा मकसद आप तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके। धन्यवाद