UPSC Vacancy 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट इंजीनियर, सिस्टम एनालिस्ट, असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर सहित कुल 111 पदों को भरा जाएगा।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार को इस भर्ती के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 1 मई 2025 तक चलने वाली है। उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
अगर आप इस भर्ती के लिए इच्छुक है तो आइये इस भर्ती से जुडी डिटेल्स में जानकारी समझ लेते है।
UPSC Vacancy 2025 Overview
भर्ती संस्था | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
पदों का नाम | असिस्टेंट इंजीनियर, सिस्टम एनालिस्ट आदि |
कुल रिक्तियाँ | 111 |
योग्यता | स्नातक डिग्री, B.Tech/B.E, LLB, LLM, M.Sc, MCA |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 12 अप्रैल 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 01 मई 2025 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | upsc.gov.in |

UPSC Vacancy 2025 Post Details
इस भर्ती के तहत जिन प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी उनमें शामिल हैं:
पद का नाम | कुल पदों की संख्या |
सिस्टम एनालिस्ट | 1 |
डिप्टी कंट्रोलर | 18 |
असिस्टेंट इंजीनियर | 1 |
असिस्टेंट इंजीनियर (नेवल क्वालिटी एश्योरेंस) | 7 |
असिस्टेंट इंजीनियर (मेकैनिकल) | 1 |
जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर | 13 |
असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसलर | 4 |
असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर | 66 |
कुल पद | 111 |
UPSC Vacancy 2025 Education
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यताएं होनी चाहिए:
- किसी भी विषय में स्नातक डिग्री
- B.E/B.Tech
- LLB या LLM
- M.Sc या MCA
हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता हो सकती है अतः विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़े।
UPSC Vacancy 2025 Age Limit
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 30 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), और एससी/एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलती है।
UPSC Vacancy 2025 Application Fees
यूपीएससी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को 25 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। यह शुल्क केवल पुरुष उम्मीदवारों से लिया जाएगा अन्य सभी श्रेणियों को शुल्क से छूट दी गई है।
UPSC Vacancy 2025 Selection Process
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एक विस्तृत चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा जिसमें लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होंगे।
सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना होगा जिसमें उनके ज्ञान और विषय से संबंधित कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके बाद स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जा सकता है जो उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता और मानसिक स्तर को परखने के लिए आयोजित किया जाता है। अंतिम चरण में चुने गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा जिसमें उनकी अनुभव आकलन किया जाएगा।
UPSC Vacancy 2025 Important Document
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आदि)
- प्रमाणपत्र (शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाणपत्र)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (स्कैन की हुई कॉपी)
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आयु प्रमाणपत्र (जन्म प्रमाणपत्र या अन्य संबंधित दस्तावेज)
- बैंक खाता विवरण (यदि आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक हो)
- आवेदन शुल्क भुगतान प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
UPSC Vacancy 2025 online Apply Process
उम्मीदवार सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
इसके बाद “Vacancy” सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन पढ़े।
अब निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।
UPSC Vacancy 2025 Date
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 12 अप्रैल 2025 |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 1 मई 2025 |
UPSC Vacancy 2025 Important Link
आधिकारिक नोटिफिकेशन | Download PDF Now |
आधिकारिक वेबसाइट | CLICK HERE |
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

मेरा नाम विकास है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ. मैंने अपना स्नातक की पढ़ाई उदय प्रताप कॉलेज (UP College) से संपन्न की। मै 6 वर्षो से इस Job और Education संबंधित आर्टिकल लिख रहा हूँ। अभी मैंने Vacancysutra.com में भी अपना योगदान दे रहा हूँ। मेरा हमेशा से ही यही उद्देश्य रहा है की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारो तक सटीक और असली खबरें पहुचायी जाए जिससे उन्हें मदद मिल सके अपने सपनो को पूरा करने में, गलत और अफवाह वाले खबरों से मैंने हमेशा ही सख्ती बरती है। आप सभी को मेरे द्वारा लिखे गए लेखो में कही भी कुछ लगे की गलती हुई हो मुझे बेझिझक संपर्क करे। धन्यवाद !
मेरा ईमेल id :- [email protected]